जांजगीर-चांपा/शक्ति छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने विधायक बलेश्वर साहू के विरोध में किया पुतला दहन एव धरना-प्रदर्शन

**जांजगीर-चांपा/शक्ति छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने विधायक बलेश्वर साहू के विरोध में किया पुतला दहन एव धरना-प्रदर्शन**

उत्तम कुमार बंजारे की रिपोर्ट
6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार
स्थान: जैजैपुर, जिला जांजगीर-चांपा( शक्ति) (छत्तीसगढ़)
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने विधायक बलेश्वर साहू के विरोध में किया पुतला दहन धरना-प्रदर्शन
जैजैपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बलेश्वर साहू के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान श्री चंद्रा ने विधायक पर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और किसानों के शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी किसानों की विरोधी पार्टी है। मैंने लंबे समय तक क्षेत्र के विकास और किसानों के हित के लिए कार्य किया, लेकिन कांग्रेस सरकार और उसके प्रतिनिधियों ने केवल जनता को ठगा है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और अन्याय बढ़ता जा रहा है।”
पूर्व अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि गमन योजना में 48 लाख रुपये के घोटाले में विधायक बलेश्वर साहू की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि “पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर ऐसी भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसानों और आम जनता को न्याय मिल सके।”
उन्होंने आगे कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों, मजदूरों और आम जनता के हित में काम करती है। कांग्रेस पार्टी और उसके प्रतिनिधि केवल भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत स्वार्थ में लिप्त हैं।”
इस धरना-प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विधायक बलेश्वर साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कि मांग
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में विधायक बलेश्वर साहू के विरोध में जोरदार प्रदर्शन — पुतला दहन व नारेबाजी से गूंजा जैजैपुर न्यू बस स्टैंड
में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बलेश्वर साहू के खिलाफ जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और किसानों के शोषण के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
आरोप लगाया कि “कांग्रेस पार्टी किसानों की विरोधी पार्टी है। लंबे समय से हमने जनता के हित में कार्य किया, परंतु कांग्रेस सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों ने केवल भ्रष्टाचार और अन्याय को बढ़ावा दिया है।”
उन्होंने कहा कि गमन योजना में 48 लाख रुपये के घोटाले में विधायक बलेश्वर साहू की भूमिका संदिग्ध है। “यह घोटाला किसानों के अधिकारों की खुली लूट है। ऐसे भ्रष्ट प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए,” कृष्ण कांत चंद्रा ने कहा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “बलेश्वर साहू मुर्दाबाद”, “भ्रष्टाचार बंद करो”, “किसानों को न्याय दो” जैसे नारे लगाए।
भीड़ में लगभग 100 से 120 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बलेश्वर साहू का पुतला दहन कर अपना तीव्र विरोध प्रकट किया।
कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ही किसानों और आम जनता की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस और उसके नेता केवल भ्रष्टाचार और शोषण के प्रतीक बन गए हैं।”
धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।



