ग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़बम्हीनीडीह/जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़राजनीति

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का बम्हीनीडीह ब्लॉक में संगठन विस्तार अभियान तेज

कपिस्दा और तालदेवरी में ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों का गठन

 

कपिस्दा और तालदेवरी में ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों का गठन

जांजगीर–चांपा, बम्हीनीडीह ब्लॉक।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा बम्हीनीडीह ब्लॉक में संगठन विस्तार अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने और बहुजन समाज को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत कपिस्दा में एक महत्वपूर्ण रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षता ब्लॉक प्रभारी माननीय श्री उमाशंकर चंद्रभास, ब्लॉक अध्यक्ष माननीय श्री नंदूराम बंजारे, ब्लॉक मीडिया प्रभारी नागेश कुमार चंद्रा, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश्वर जांगड़े, ब्लॉक सचिव हितेश सूर्यवंशी, तहसील अध्यक्ष योगेश सूर्यवंशी, तथा कोषाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह टंडन सहित बम्हीनीडीह ब्लॉक के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माननीय कलेश्वर खुटे जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंगलू खांडेकर जी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजू रात्रे जी, रीतेश कुमार मनहर एवं अन्य पदाधिकारियों का भी आगमन हुआ। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौक कपिस्दा स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी ब्लॉक टीम के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसके पश्चात संगठन की मजबूती, गांव स्तर पर सामाजिक जागरूकता तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना और समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़ाना है।

कपिस्दा में ग्राम अध्यक्ष की नियुक्ति एवं संगठन विस्तार

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कपिस्दा में संगठन का विस्तार करते हुए श्री मांगेलाल कोसले जी को सर्वसम्मति से ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही ग्रामीण स्तर पर एक मजबूत टीम गठित कर संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएंगे।

तालदेवरी में भी हुआ संगठन विस्तार

कपिस्दा कार्यक्रम के पश्चात भीम आर्मी की टीम ग्राम पंचायत तालदेवरी पहुंची, जहां संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। यहां निम्नलिखित पदाधिकारियों का गठन किया गया—
ग्राम अध्यक्ष: निर्मल खुटे
उपाध्यक्ष: दीपक कुमार अदिल
ग्राम सचिव: संजय कुमार खुटे
कोषाध्यक्ष: सूरज कुमार यादव
ग्राम मीडिया प्रभारी: शिवा कुर्रे
कार्यकारिणी सदस्य: धनंजय मनहर सहित अन्य सदस्य
बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, जिम्मेदारियों और कार्ययोजना से अवगत कराया गया।

गांव-गांव पहुंच रहा बाबा साहेब का संदेश

भीम आर्मी पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लगातार गांव-गांव भ्रमण कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आंदोलन, बहुजन विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश का प्रचार-प्रसार कर रहा है। लोगों को अपने संवैधानिक हक और अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठित होने की प्रेरणा दी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने संगठन को समर्थन देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!