छत्तीसगढ़जांजगीर - चांपा /बम्हीनीडीहजांजगीर-चांपाराजनीति

भीम आर्मी का संगठन विस्तार तेज, बम्हीनीडीह व नवागढ़ ब्लॉक में पदाधिकारी नियुक्त

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | जांजगीर–चांपा

भीम आर्मी का संगठन विस्तार तेज, बम्हीनीडीह व नवागढ़ ब्लॉक में पदाधिकारी नियुक्त

जांजगीर–चांपा।

भीम आर्मी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जिला सह प्रभारी आदरणीय श्री संतराम खरे लगातार जिले के सभी विकासखंडों में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 12 जनवरी 2026 को बम्हीनीडीह ब्लॉक, सारागांव तहसील एवं नवागढ़ ब्लॉक में ब्लॉक व तहसील स्तरीय संगठन का गठन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।

बम्हीनीडीह ब्लॉक में नियुक्त पदाधिकारी

जिला सह प्रभारी श्री संतराम खरे द्वारा बम्हीनीडीह ब्लॉक में निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई—

ब्लॉक प्रभारी – उमाशंकर चंद्रभान जी

ब्लॉक अध्यक्ष – नंदूराम बंजारे जी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – परमेश्वर जांगड़े जी

ब्लॉक उपाध्यक्ष – पंचराम सूर्यवंशी जी

ब्लॉक महासचिव – रथराम जी

ब्लॉक सचिव – हितेश सूर्यवंशी जी

ब्लॉक मीडिया प्रभारी – नागेश कुमार चंद्रा जी

कोषाध्यक्ष – भुवनेश्वर सिंह टंडन जी

ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य – मुकेश जी, दीपक कुमार सूर्यवंशी जी

सारागांव तहसील में तहसील स्तरीय गठन

सारागांव तहसील में भी संगठन विस्तार करते हुए तहसील स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई—

तहसील प्रभारी – राजकुमार झालरिया

तहसील अध्यक्ष – योगेश सूर्यवंशी

तहसील उपाध्यक्ष – सुनील कुमार

नवागढ़ ब्लॉक (ग्राम कोटिया) में भव्य आयोजन

जांजगीर–चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम कोटिया में भीम आर्मी ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला सह प्रभारी श्री संतराम खरे की अगुवाई में संपन्न हुई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भीम आर्मी नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शेखर जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख साथियों में

शिव चौरसिया (पूर्व जिला कोषाध्यक्ष), राजेंद्र कुर्रे (भीम आर्मी पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष), अमन जोगी, विद्यासागर प्रधान, अजय कश्यप, छत्र प्रकाश दरवेश, अशोक टंडन, नेशन जी, चंद्रभान योगी, रामा भवानी जी सहित अनेक क्रांतिकारी साथी शामिल रहे।

नवागढ़ ब्लॉक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

ब्लॉक प्रभारी – प्रदीप चंद्राकर

ब्लॉक अध्यक्ष – सूरज शेखर

ब्लॉक उपाध्यक्ष – अमित विर्जे

ब्लॉक सचिव – कोमल खूँटे

ब्लॉक कोषाध्यक्ष – श्यामलाल

ब्लॉक मीडिया प्रभारी – अभिषेक सूर्यवंशी

ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य –

दुर्गेश टंडन, ओमप्रकाश प्रधान, गजानन बघेल, मालती सांडे, अर्चना केसी, आरती खूँटे, राजेश्वरी कुर्रे, गीता कुर्रे, शांता कुर्रे, मुन्नी साहू, प्रतिभा चंद्राकर सहित अन्य।

थाना प्रभारी से सौजन्य भेंट

नियुक्ति उपरांत सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाना नवागढ़ पहुंचकर थाना प्रभारी से सौजन्य भेंट–मुलाकात किए। इस दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने की बात भीम आर्मी के साथियों द्वारा कही गई।

जिला सह प्रभारी श्री संतराम खरे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भीम आर्मी बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!