क्राइमग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़नवागढ़/ जांजगीर चांपा

नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बरगांव में युवती की हत्या का खुलासा — तीन आरोपी गिरफ्तार

 नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बरगांव में युवती की हत्या का खुलासा — तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो खबर: हेमंत कपूर ,सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में एक 22 वर्षीय युवती की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में

मुख्य आरोपी –1. प्रवीन प्रकाश चंद्र (28 वर्ष), पिता प्रह्लाद चंद्र , 2. लव प्रकाश चंद्र (32 वर्ष), पिता प्रह्लाद चंद्र , 3.केशव चंद्र (34 वर्ष), पिता जवाहरलाल चंद्र ,सभी निवासी ग्राम बरगांव, थाना नवागढ़ शामिल हैं।

घटना का विवरण

दिनांक 27 जनवरी 2026 को नवागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान मृतिका की पहचान गांव की ही 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मुख्यालय जांजगीर श्री विजय पैंकरा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच के दौरान गवाहों के बयान और मिले साक्ष्यों के आधार पर खुलासा हुआ कि मृतिका को प्रेम प्रसंग के चलते खेत में धक्का देकर हत्या की गई। घटना के बाद साक्ष्य छिपाने की भी कोशिश की गई। इस मामले में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 103(1), 249, 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

मुख्य आरोपी पटना से गिरफ्तार

घटना के बाद मुख्य आरोपी प्रवीन प्रकाश चंद्र फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसका पता लगाते हुए उसे पटना, बैकुंठपुर जिला कोरिया से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इसके अलावा मामले में सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्र और केशव चंद्र को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें 28 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेडे, साइबर टीम, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, मनोज विग्गा, आरक्षक राजकुमार चंद्र, मारकन साहू, शाहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप, दुबे रोहित, श्रीकांत सिंह, संतोष केकटा, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, शिवशिव नंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार कश्यप सहित अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

ग्रामीणों का आक्रोश, चक्का जाम

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही मृतिका के परिजनों को शासन की ओर से मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई।

पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

ब्यूरो खबर: हेमंत कपूर की खास खबर,सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!