सड़क मुआवजा, पीएम किसान, पीएम आवास और बिजली बहाली की मांग को लेकर परिवार सहित आमरण अनशन जारी*

_ब्रेकिंग न्यूज़ जिला शक्ति छत्तीसगढ़
सीजीपंचायत न्यूज़24/7 चीप एडिटर: रीतेश कुमार मनहर की रपोर्ट
*सड़क मुआवजा, पीएम किसान, पीएम आवास और बिजली बहाली की मांग को लेकर परिवार सहित आमरण अनशन जारी*


सक्ती, छत्तीसगढ़।
जिले के जैजैपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ारा, पोस्ट बेलादुला के निवासी एवं कृषक बहरता यादव द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन अब जारी है। उन्होंने पहले प्रशासन को चेतावनी देते हुए 27 जनवरी 2026, सुबह 10 बजे से जिला कलेक्ट्रेट सक्ती परिसर में परिवार सहित शांतिपूर्ण अनशन पर बैठने की घोषणा की थी, और तय तिथि से वे अपने 7 सदस्यीय परिवार के साथ लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।

आवेदक का आरोप है कि वे पिछले 5–6 वर्षों से प्रशासनिक आश्वासनों के बावजूद न्याय से वंचित हैं। उन्होंने कलेक्टर सक्ती से स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य मांगें और शिकायतें
1️⃣ सड़क निर्माण में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा लंबित
बहरता यादव के अनुसार सड़क निर्माण के लिए उनकी भूमि अधिग्रहित की गई, लेकिन अब तक मुआवजा राशि और ब्याज का भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 के तहत पूरक अवार्ड जारी करने की मांग की है।
2️⃣ आजीविका हानि और आर्थिक संकट
मुआवजा न मिलने से वे वर्षों से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। मजदूरी और खेती से होने वाली आय प्रभावित हुई है, जिससे परिवार की आजीविका और बच्चों का भविष्य संकट में बताया जा रहा है।
3️⃣ पीएम किसान सम्मान निधि बंद
आवेदक के अनुसार उन्हें केवल 5 किस्तें मिलीं, उसके बाद बिना स्पष्ट कारण लाभ बंद हो गया, जिससे आर्थिक स्थिति और कमजोर हुई।
4️⃣ पीएम आवास अधूरा
बताया गया है कि 17 सितंबर 2024 से पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान अधूरा पड़ा है, जिससे परिवार को असुविधा हो रही है।
5️⃣ बिजली आपूर्ति ठप
आर्थिक तंगी के चलते बिजली बिल जमा नहीं हो पाया और एक माह से घर की बिजली आपूर्ति बंद है। परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है।
अनशन जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
बहरता यादव ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। साथ ही, मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में चक्का जाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला भीम आर्मी अध्यक्ष नंदलाल कुर्रे, प्रदेश महासचिव रामस्वरूप, युवा नेता ओमप्रकाश बंजारे सहित जिला सक्ती भीम आर्मी कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
प्रशासन से प्रमुख मांगें
अधिगृहीत भूमि का लंबित मुआवजा व ब्याज भुगतान
आजीविका हानि की क्षतिपूर्ति
पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तों की बहाली
पीएम आवास का निर्माण पूर्ण कराना
बिजली आपूर्ति पुनः चालू कराना
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कितनी संवेदनशीलता और तत्परता दिखाता है, ताकि एक पीड़ित परिवार को न्याय और राहत मिल सके।




