भीम आर्मी जांजगीर–चांपा जिला संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

भीम आर्मी जांजगीर–चांपा जिला संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के आदरणीय सह प्रभारी संतराम खरे जी के नेतृत्व में जिला जांजगीर–चांपा में संगठन विस्तार करते हुए नई जिला कमेटी का गठन किया गया है। संगठन की मजबूती एवं बहुजन समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सक्रिय साथियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रदान की गई है तथा नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
संगठन ने अपने संदेश में कहा कि बहुजन समाज में जन्मे सभी संतों, गुरुओं एवं महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाते हुए, परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को जन-जन तक पहुंचाना ही इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य है।

नव नियुक्त जिला पदाधिकारी – जांजगीर–चांपा नाम पद क्रमानुसार है माननीय मंगलू खाण्डेकर
जिलाध्यक्ष, शिवा चौरसिया
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,धीरेन्द्र सूर्यवंशी
जिला उपाध्यक्ष,राजू रात्रे (राय)
जिला महासचिव,जगमोहन सतनामी
जिला सचिव,नेशनलाल कुर्रे
जिला कोषाध्यक्ष,रीतेश मनहर
जिला मीडिया प्रभारी,परमांनद खरे
जिला कार्यकारिणी सदस्य,रामा भवानी सूर्यवंशी
जिला कार्यकारिणी सदस्य,गुलाब वर्मा
जिला कार्यकारिणी सदस्य,देवेन्द्र कुर्रे
जिला कार्यकारिणी सदस्य,धनंजय करियारे
जिला कार्यकारिणी सदस्य,नरेश कुमार सूर्यवंशी
जिला कार्यकारिणी सदस्य,दुर्गेश प्रधान
जिला कार्यकारिणी सदस्य,संदीप टंडन
जिला कार्यकारिणी सदस्य,रिया प्रधान
जिला कार्यकारिणी सदस्य,उजाला सूर्यवंशी
जिला कार्यकारिणी सदस्य,देव प्रसाद सूर्यवंशी
जिला कार्यकारिणी सदस्य,तारेश रात्रे
जिला कार्यकारिणी सदस्य,फुलेश्वर रत्नाकर
जिला कार्यकारिणी सदस्य,मोहित सूर्यवंशी
जिला कार्यकारिणी सदस्य,दिनेश कुमार बंजारे
जिला कार्यकारिणी सदस्य,तुलेश्वर सूर्यवंशी
जिला कार्यकारिणी सदस्य
संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया गया है कि वे बाबा साहेब एवं मान्यवर कांशीराम जी के सामाजिक परिवर्तन के मिशन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।
इस नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, भीम आर्मी छत्तीसगढ़ एवं समस्त प्रदेश कमेटी को प्रेषित की गई है।
भीम आर्मी जिला जांजगीर–चांपा ने कहा है कि आने वाले समय में संगठन गांव–गांव तक विस्तार कर सामाजिक न्याय, शिक्षा और संविधान रक्षा के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।




