ग्राम पंचायत न्यूज़बम्हीनीडीह/जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़

बम्हनीडीह थाना परिसर में होली व कानून व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | जांजगीर-चांपा

बम्हनीडीह थाना परिसर में होली व कानून व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

जांजगीर-चांपा जिले में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को शाम 3:30 बजे थाना बम्हनीडीह परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जांजगीर-चांपा पुलिस के मार्गदर्शन में किया गया।

बैठक में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा, श्रीमान कार्यपालिक दंडाधिकारी बम्हनीडीह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुख्यालय विजय पैकरा, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के. पी. सिंह सहित प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शांति समिति के सम्माननीय सदस्य, बम्हनीडीह नगर के जनप्रतिनिधिगण, सर्राफा व्यापारी संघ के सदस्य, डीजे संचालकगण, प्रबुद्ध नागरिक एवं मीडिया के पत्रकारगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में होली के दौरान कानून व्यवस्था, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, डीजे की निर्धारित समय-सीमा, तेज आवाज व भड़काऊ गतिविधियों से परहेज, तथा आपसी सम्मान के साथ पर्व मनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों द्वारा पुलिस की ओर से जारी “क्या न करें” संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई—जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन न करना, जबरन रंग न लगाना, खतरनाक रंगों/साइलेंसर का प्रयोग न करना, ट्रिपल राइडिंग से बचना, हेलमेट का उपयोग, सार्वजनिक स्थलों पर तेज आवाज में संगीत न चलाना, तथा किसी भी विवाद की स्थिति में डायल 112 पर तत्काल सूचना देने की अपील शामिल रही।

बैठक के समापन पर सभी उपस्थितजनों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित होली मनाने की शुभकामनाएं दी गईं और आपसी सम्मान व सहयोग से त्योहार मनाने की हिदायत दी गई। शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बम्हनीडीह— सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!