छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपासर्विस उपलब्धियां

जांजगीर में UIDAI टीम का 3 दिवसीय विशेष आधार शिविर आयोजित

 

जांजगीर में UIDAI टीम का 3 दिवसीय विशेष आधार शिविर आयोजित

जांजगीर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की हैदराबाद टीम द्वारा जांजगीर में 03 दिवसीय विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन पुलिस ग्राउंड खोखरा, जांजगीर में किया जाएगा। इस विशेष शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की आधार से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

शिविर में निम्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा –

नया आधार कार्ड बनवाना

आधार अपडेट कराना

बायोमेट्रिक एक्सेप्शन या बायोमेट्रिक संबंधित समस्या

आधार से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की समस्या

UIDAI टीम द्वारा मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि जिन लोगों को आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी है, वे निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर पहुंचकर लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर संपर्क किया जा सकता है।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!