विदाई समारोह में भावुक पल, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर

विदाई समारोह में भावुक पल, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर
सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | जांजगीर–चांपा
जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गौद स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं के छात्र–छात्राओं द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, भावनाओं और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख आर. के. बरेठ जी द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
छात्र–छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गीत, नृत्य, कविताएं और हास्य नाटिकाएं शामिल रहीं। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षकों में
व्याख्याता ए. के. भार्गव, विद्यासागर प्रधान, सूरज शेखर करियारे, अजय कर्स, प्रशांत प्रधान, कश्यप जी, अजय कश्यप एवं शिक्षिका प्रियंका प्रधान शामिल रहीं।
प्राचार्य आर. के. बरेठ जी ने अपने संबोधन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को सफलता और अच्छे चरित्र के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान फेयरवेल टाइटल्स भी प्रदान किए गए।
मिस फेयरवेल – नेहा कश्यप (कक्षा 12वीं विज्ञान समूह)
मिस्टर फेयरवेल – वीरेंद्र जगत
दोनों विद्यार्थियों का साथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
विद्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता सूरज शेखर करियारे जी द्वारा शानदार ढंग से किया गया।
समारोह के अंत में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। माहौल भावुक जरूर था, लेकिन सभी के चेहरों पर भविष्य की उम्मीदों की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
खबर— सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7




