छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

यूजीसी कानून के समर्थन में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ ने सौंपा ज्ञापन

यूजीसी कानून के समर्थन में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर/छत्तीसगढ़।

आज दिनांक 20/02/2026 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मान.दिनेश आजाद के नेतृत्व में प्रदेश टीम मान.रामस्वरूप आजाद, मान.कलेश्वर खूंटे, एवं प्रदेश टीम और भिन्न जिलों के पदाधिकारियों जांजगीर चांपा जिला सह- प्रभारी मान. संतराम खरे जी , जिला अध्यक्ष मान.मंगलू खांडेकर जी , शिवा चौरसिया जी , राजू राय जी, नंदू राम बंजारे , उमाशंकर चंद्रभास एवं अन्य जिलों से आए सभी पदाधिकारी और  कार्यकर्ताओं  ने यूजीसी कानून के समर्थन में राज्यपाल महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता, पारदर्शिता एवं विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत और न्यायपूर्ण नीतियों की आवश्यकता है। संगठन का स्पष्ट मत है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से संबंधित किसी भी निर्णय में देशभर के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था संविधान के मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, जिससे समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अवसर का आधार है। इसलिए यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय लिया जाना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार की अनदेखी होती है, तो संगठन लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

भीम आर्मी छत्तीसगढ़ ने पुनः दोहराया कि संगठन सदैव शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शिक्षा में समानता और पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाया।

रायपुर/सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 की विशेष रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!