
सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7
भीम आर्मी छत्तीसगढ़ में पदोन्नति, कलेश्वर खूटे बने प्रदेश महासचिव
जांजगीर-चांपा। भीम आर्मी छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कलेश्वर खूटे को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय प्रदेश स्तर की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक का आयोजन भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद तथा प्रदेश सह प्रभारी मनोज बंजारे के मार्गदर्शन में किया गया।
बैठक में प्रदेश कमेटी की समीक्षा करते हुए कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति से कलेश्वर खूटे को पदोन्नत कर प्रदेश महासचिव का दायित्व दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक मजबूत होंगी।
बताया गया कि भीम आर्मी द्वारा लगातार युवाओं को संगठन में अवसर दिया जा रहा है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। कलेश्वर खूटे की नियुक्ति भी इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे पहले वे जांजगीर जिले में चार वर्षों तक जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और कई सामाजिक कार्यक्रमों का सफल संचालन कर चुके हैं।
कलेश्वर खूटे को प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद क्षेत्र के भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन को नई दिशा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
संपादकीय खबर: सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7
आपके गांव और पंचायत की हर खबर 📢




