जैजैपुर क्षेत्र में एनजीओ अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नाम से लाखों की ठगी
विजय कुमार खुंटे - ब्यूरो चीफ सक्ती


जैजैपुर क्षेत्र में एनजीओ अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नाम से लाखों की ठगी
बता दे एनजीओ संचालक लीलू राम केवट जो कथित तौर पे अपने आप को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पद पर बताता था सक्ती जिला के ग्रामीण लोगों को रोजगार के नाम पर पैसे लेकर उन्हें कार्यकर्ता बनाए और लगभग 200 सौ लोगों से 2000 से 6000 तक पैसे लिए और उन लोगों को अलग अलग संगठन के नाम से आईडी कॉर्ड देता है और उसका पंजीयन अखिल भारतीय पंचायत परिषद का ही होता है उन्हें केवल आईडी छोड़ कुछ नही दीया
अलग अलग ग्राम पंचायतों से 10 से 12 लोगों को नियुक्त करते उनसे पैसे लेकर ठगी कर रहे है
शिकायतकर्ताओं का कहना है की जब उन्हें पता चल के 200 सौ के जगह उनसे 6000 लिया गया है इस बात का विरोध किए लेकिन उनके बात न मन कर सीधा सीधा उन्हें ही निकाल दीए
शिकायत कर्ताओं का यह भी कहना है की लीलू राम केवट द्वारा फील्ड से पैसे लेने के लिए एजेंट भी रखे है जिसका नाम सविता मनहर और तोरेंद्र मनहर जो उनके लिए काम करता है। वही पैसे लेकर लीलू राम केवट को देता है।
सविता मनहर एवं तोरेंद्र मनहर जो जिला अध्यक्ष के पद पर है उनके द्वारा ही हरेठीकला में 8 लोगो से 2000 रुपए लेकर सदस्य बनया गया है जिसे यह कहा गया था की आपको ग्राम पंचायत से पैसे मिलेंगे रोजगार सहायक पैसे देगा स्कूल से पैसे मिलेगा कर के बोला गया था
जब लोगों को पता चला कि उनसे अवैध पैसे लिया है इस बात की शिकायत उसने अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली में किया वहा उनको पता चला कि उनके सदस्यता शुल्क जमा ही नहीं किया गया है और पूछने पर सीधा उन्हें उनके सदस्यता समाप्त कर दिया गया
लीलू राम अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नाम से क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध वसूली कर रहे है
जिस बात की शिकायत दिल्ली में किया गया
अब नया तरीके से और पैसे की अवैध उगाही करने के लिए उनके द्वारा एक और संगठन बनाया गया है। जिसका उनके घर के ही लोग पदाधिकारी है
यादि यह ख़बर प्रकाशन के बाद संबाधित लीलूराम केवट एवं उनके सहयोगी सविता मनहर और तोरेंद्र मनहर के ऊपर कार्यवाही नही होता है तो शिकायत कर्ताओं का कहना है की जिला मुख्यालय कलेक्टर ऑफिस जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन आधिकारी से लिखित शिकायत भी किया जायेगा।


