विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी में पैरामेडिकल एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रारंभ, युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा का अवसर
सरगांव, रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विभिन्न पैरामेडिकल, हेल्थकेयर एवं व्यावसायिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्था की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं अब विभिन्न अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन कोर्स में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7

संस्था के प्रतिनिधि संध्या चंद्रसेन ने बताया कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था में पैरामेडिकल के साथ-साथ ब्यूटी एवं स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कई प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी कम समय में रोजगार योग्य कौशल प्राप्त कर सकें।
संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पाठ्यक्रमों में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, एक्स-रे टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, फार्मेसी असिस्टेंट, फिजियोथेरेपी असिस्टेंट, ऑप्टोमेट्री टेक्नीशियन, डेंटल असिस्टेंट, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा ब्यूटीशियन, हेयर ड्रेसिंग, मेकअप आर्टिस्ट, स्किन केयर, नेल आर्ट, कंप्यूटर, आईटी, टैली, ऑफिस मैनेजमेंट एवं डिजिटल मार्केटिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
प्रचार सामग्री के अनुसार संस्था का दावा है कि विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण, आधुनिक प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल शिक्षा तथा करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट सहायता देने की भी बात कही गई है। संस्था ने यह भी जानकारी दी है कि विभिन्न प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी का संचालन कस्तूरबा अस्पताल, सरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़) परिसर से किया जा रहा है। प्रवेश एवं पाठ्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्था ने इच्छुक अभ्यर्थियों को 79991 92524 पर संपर्क करने की अपील की है।
सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7 की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की जाती है कि किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पूर्व संबंधित पाठ्यक्रम की मान्यता, प्रमाणपत्र की वैधता, शुल्क, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं रोजगार संबंधी दावों की स्वतंत्र रूप से जांच-पड़ताल अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रिपोर्ट: सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7 संपादकीय खबर : रीतेश कुमार मनहर 8889884829