कार्यक्रमनवागढ़/ जांजगीर चांपा

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नवागढ़। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गौद में संचालित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौद में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नवागढ़। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गौद में संचालित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौद में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच फिरत लाल भार्गव एवं संस्था प्रमुख आर.के. बरेठ की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, व्याख्याताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में व्याख्याता सूरज शेखर करियारे, भूपेन्द्र कश्यप, अभिलाष गढ़वाल, विनीता रत्नाकर, संजीव कुमार खरे, त्रिभुवन तरुण, अजय कश्यप, शिक्षक विद्यासागर प्रधान, व्याख्याता प्रियंका प्रधान सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय, जय हिंद एवं स्वतंत्रता दिवस से जुड़े नारों से गांव का वातावरण देशभक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता सूरज शेखर करियारे द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को देश की स्वतंत्रता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 — सच और पंचायत की आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!