बड़े रबेली में शराब दुकान के विरोध में उबाल, भीम आर्मी ने दिया समर्थन
सीजी पंचायत न्यूज 24/7 जिला सक्ति विजय कुमार


रबेली में शराब दुकान के विरोध में उबाल, भीम आर्मी ने दिया समर्थन
जिला सक्ति के अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली (तहसील मालखरौदा) में प्रस्तावित शासकीय मदिरा दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। गांव में गवठान क्षेत्र स्थित मशरूम शेड एवं गोदाम भवन को शराब दुकान के रूप में उपयोग किए जाने की तैयारी के विरोध में ग्रामवासियों ने अंतिम अल्टीमेटम दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभाग द्वारा देर रात लगभग 1:00 बजे शराब लाकर गोदाम में रखी गई। जैसे ही यह जानकारी गांव में फैली, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, माताएं, बहनें, युवा एवं बुजुर्ग पिछले दो दिनों से लगातार धरने पर बैठ गए हैं।
भीम आर्मी का समर्थन
ग्रामीणों की मांग के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी खुलकर सामने आई

आज दिनांक 24/02/2026 को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप आजाद ग्राम बड़े रबेली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने जिला सचिव मुन्ना भारद्वाज एवं ब्लॉक प्रभारी पवन खटर्जी को तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा गया
,
जिसमें गांव की सामाजिक व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य एवं पारिवारिक वातावरण पर पड़ने वाले संभावित नकारात्मक प्रभावों को प्रमुखता से उठाया गया।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
गौठान क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए।
गांव की जनभावना का सम्मान किया जाए।
सामाजिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
आंदोलन में शामिल प्रमुख लोग
रामस्वरूप आजाद (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
मुन्ना भारद्वाज (जिला सचिव, सक्ति)
पवन खटर्जी (ब्लॉक प्रभारी)
भील कुमार निराला
प्रीतम टंडन
एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक दुकान का मुद्दा नहीं, बल्कि गांव की आने वाली पीढ़ी, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक माहौल का सवाल है।
