कार्यक्रमग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़नवागढ़/ जांजगीर चांपा

ग्राम अमोदा में सफर अली के असामयिक निधन से शोक की लहर

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा निवासी किसान मित्र एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े, सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी सफर अली के असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके निधन से परिवार, मित्रों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार सफर अली अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे जाति और धर्म का भेद किए बिना सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उनके व्यवहार और सामाजिक जुड़ाव के कारण गांव में उनका विशेष सम्मान था।
ग्राम अमोदा के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे ने बताया कि सफर अली बेहद सरल, मृदुभाषी और संघर्षशील व्यक्ति थे। वे हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों के साथ आत्मीयता से रहते थे। उनके निधन से गांव ने एक मिलनसार और सामाजिक सोच रखने वाले व्यक्ति को खो दिया है।
सफर अली अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
उनके पुत्र अमीर अली ने बताया कि सफर अली का जनाजा आज 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2.00 बजे निकाला जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों एवं परिचितों से जनाजा कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत को अंतिम विदाई देने का आग्रह किया है।
सफर अली के असामयिक निधन से अमोदा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने उनके मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!