कपिस्दा /बम्हीनीडीह/जांजगीर - चांपा छत्तीसगढ़कार्यक्रम

कपिस्दा में वी-वन मार्ट का सम्मान समारोह संपन्न, ऑनलाइन शॉपिंग बिजनेस से आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर* 

बम्हनीडीह/जांजगीर-चांपा। विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कपिस्दा में वी-वन मार्ट ऑनलाइन शॉपिंग बिजनेस का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के टॉप लीडर रवि सोने मुख्य अतिथि तथा देव पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लीडरों, बिजनेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

*कपिस्दा में वी-वन मार्ट का सम्मान समारोह संपन्न, ऑनलाइन शॉपिंग बिजनेस से आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर* 

 

बम्हनीडीह/जांजगीर-चांपा। विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कपिस्दा में वी-वन मार्ट ऑनलाइन शॉपिंग बिजनेस का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के टॉप लीडर रवि सोने मुख्य अतिथि तथा देव पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लीडरों, बिजनेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. दुजराम बरेठा, डॉ. संतदास महंत, उमेश कुमार, पवन कुमार साहू, एस. के. भंवर, संतोष कुमार पटेल, जयप्रकाश कश्यप, रामफल साहू तथा चन्द्रशेखर पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रवि सोने ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के अवसर लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। ऐसे में युवाओं को स्वरोजगार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित व्यवसायों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए नई संभावनाओं को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मान के लिए आयोजकों एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि देव पटेल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए टीमवर्क, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को व्यवसाय की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. दुजराम बरेठा ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए आत्मनिर्भरता, व्यवसायिक जागरूकता और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. संतदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेहनत और लगन का फल अवश्य मिलता है तथा निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

समारोह में महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही। रजनी, हिना, हेमलता, अनीता कुर्रे, चांदनी, संतकुमारी, योगिता एवं हर्षिता सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने अतिथियों, लीडरों, व्यवसायिक सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया। उन्होंने एकता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार साहू ने व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए उपस्थित लोगों को आत्मविश्वास और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी लीडरों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इसे सफल बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!