ग्राम पंचायत न्यूज़नवागढ़/ जांजगीर चांपाशिक्षा समाचार

अमोदा में शाला विकास प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए

जांजगीर-चांपा/नवागढ़।जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शाला विकास प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

अमोदा में शाला विकास प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए

 

जांजगीर-चांपा/नवागढ़।जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शाला विकास प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

चुनाव में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों ने सर्वसम्मति से शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए शत्रुघ्न चंद्राकर तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के अध्यक्ष पद के लिए सुनील चंद्राकर का चयन किया।

 

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम में शिक्षक उमाशंकर सूर्यवंशी ने भारत माता के जयघोष के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। चुनाव प्रक्रिया में महिला पालकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर सहभागिता का संदेश मिला।

 

चुनाव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भागीरथी चंद्राकर, बुदल करियारे, छतराम, कमलेश, संतोष चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, भोला देवांगन, रामकुमार कमलाकर, लख्खू, कुशल देवांगन, नोनी बाई, अमरिका कमलाकर, प्रेमकली करियारे, उपासीन, मोहर बाई, रामकुमारी चंद्राकर, कांति करियारे, चमेली करियारे, सहोदरा, सुलोचनी, राकेश करियारे, शत्रुघ्न प्रधान, नारायण, हंसराज, रामभरोस चंद्राकर, तोषराम देवांगन सहित अनेक पालक उपस्थित रहे।

 

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक अनिल कुमार पांडे, शिक्षक उमाशंकर सूर्यवंशी, सारिका सिंह, कमलेश्वरी पांडे, किशोर सिंह, लीलाधर साहू, कानन श्रीवास्तव एवं पुष्पेंद्र कुमार राठौर सहित समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

– सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!