नैला: दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

नैला: दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

नैला (समाचार प्रतिनिधि)। दीपावली पर्व को लेकर जहाँ एक ओर नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल है, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी, गाली-गलौच, मारपीट, चोरी-चकारी, और जुए जैसी घटनाओं की आशंका से नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।
इस संदर्भ में18 अक्टूबर 2025 को ‘नई रोशनी नागरिक सामाजिक संगठन, नैला’ द्वारा उप थाना नैला में ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि हर वर्ष त्योहार के दौरान कुछ शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति भंग होती है।
संगठन ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि दीपावली के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त की जाए, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके और नागरिक निर्भय होकर त्योहार मना सकें।
उप थाना नैला के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त को सख्त किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल थे:
– वार्ड क्रमांक 01 पार्षद श्री सुनील कश्यप
– -वार्ड क्रमांक 02 पार्षद श्रीमती जगदीशरी रवि सूर्यवंशी
– ‘नई रोशनी नागरिक सामाजिक संगठन, नैला’ के अध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद लदेर
– सुनीता टंडन, सिया बाई, प्रेमा, सावित्री, शारदा देवी, धनी राम फररे, सचिन प्रधान दुर्गेश प्रधान सहित अन्य नागरिक




