नवागढ़/ जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा पत्रिका इग्नाईटर्स 2026 में ग्राम अमोदा की अंजली यादव हुई सम्मानित

नवागढ़/जांजगीर-चांपा। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित पत्रिका इग्नाईटर्स 2026 कार्यक्रम में जिले के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह कार्यक्रम पत्रिका इग्नाईटर्स एवं Dr. C. V. Raman University के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इसी क्रम में नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा की होनहार छात्रा अंजली यादव को भी सम्मानित किया गया। अंजली यादव ने कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव, विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोदा की छात्रा हैं और बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं।
अंजली के पिता सीताराम यादव, जो ग्राम पंचायत अमोदा के उपसरपंच हैं, ने अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अंजली की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
ग्राम अमोदा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद Suraj Shekhar Kariyare ने अंजली यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंजली की सफलता गांव के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने छात्रा को उच्च शिक्षा एवं कैरियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
अंजली यादव की इस उपलब्धि से ग्राम अमोदा में गर्व और उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!