ग्राम अमोदा के रहस बेड़ा चौक में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ग्राम अमोदा के रहस बेड़ा चौक में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
नवागढ़ (जांजगीर-चांपा)।
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा के रहस बेड़ा चौक में 77वां गणतंत्र दिवस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यवंशी समाज ग्राम अमोदा के अध्यक्ष श्री संतोष चंद्राकर जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की।
इस गरिमामय आयोजन में ग्राम के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
श्री महावीर कमलाकर जी, श्री रामचंद्राकर जी, श्री भागीरथी चंद्राकर जी, श्री नेतराम करियारे जी, श्री अंजोर दास कमलाकर जी, श्री रोहित कमलाकर जी, श्री रामकुमार कमलाकर जी, श्री दयमन चंद्राकर जी, श्री प्रदीप चंद्राकर जी, श्री बिसाहूलाल करियारे जी, श्री सुरेंद्र करियारे जी, श्री गोविंद चंद्राकर जी, श्री विजय चंद्राकर जी, श्री सुनील चंद्राकर जी, श्री राकेश करियारे जी, श्री रामगोपाल चंद्राकर जी, श्री सीताराम करियारे जी, श्री राजू प्रधान जी, श्री भानु प्रताप प्रधान जी, श्री लक्ष्मी करियारे जी, श्री भुनेश्वर प्रधान जी सहित ग्राम अमोदा के समस्त पंचगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सूरज शेखर जी (भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष, नवागढ़) के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता पर प्रकाश डालते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने संविधान की मर्यादा बनाए रखने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।




