ग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़जांजगीर - चांपा /बम्हीनीडीह

होली पर्व पर जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील: सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाएं होली

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

होली पर्व पर जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील: सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाएं होली

जांजगीर-चांपा। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा जारी अपील में बताया गया है कि होली के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन न करें और पानी से भरे गुब्बारों का प्रयोग न करें, जिससे किसी को चोट या नुकसान पहुंच सकता है। किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती रंग न लगाएं और सभी के व्यक्तिगत अधिकारों का सम्मान करें।

इसके साथ ही ग्रीस, कांचयुक्त या रासायनिक रंगों के उपयोग से बचने, जानवरों पर रंग न लगाने, अश्लील शब्दों व हरकतों से दूर रहने की अपील की गई है। शहर में बेवजह घूमने, हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर देते हुए दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग न करने और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने को कहा गया है। वहीं, मुखौटों के प्रयोग, ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल और सार्वजनिक स्थानों या वाहनों में तेज आवाज में संगीत बजाने पर रोक लगाने की बात कही गई है।

पुलिस ने यह भी अपील की है कि तेज आवाज करने वाले साइलेंसरों का प्रयोग न करें तथा नशे की हालत में नदी, तालाब, बांध या नहर में नहाने न जाएं, क्योंकि इससे जान-माल का खतरा हो सकता है।

किसी भी प्रकार की दुर्घटना, विवाद या आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग नियमों का पालन कर भाईचारे और सौहार्द के साथ होली पर्व मनाएं, ताकि त्योहार की खुशियां सुरक्षित रूप से सभी तक पहुंच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!