सारागांव तहसील के ग्राम पंचायत मोहगांव में जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार पर जोर

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
सारागांव तहसील के ग्राम पंचायत मोहगांव में जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार पर जोर
दिनांक 01 मार्च 2026 को सारागांव तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहगांव में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व हितेश सूर्यवंशी (बम्हनीडीह ब्लॉक सचिव) एवं योगेश सूर्यवंशी (सारागांव तहसील अध्यक्ष) द्वारा किया गया।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों तथा संगठन विस्तार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए गांव-गांव में सक्रिय सहभागिता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा जरूरी है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन से जुड़ने में रुचि दिखाई। आयोजन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, सम्मान और समानता का संदेश पहुँचाना बताया गया।
रिपोर्ट: सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7




