अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जप्त
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 23 मई 2026 को प्रातःकालीन जांच अभियान के दौरान बिर्रा, केवा (नवापारा) एवं हाथनेवरा क्षेत्र में विशेष जांच की गई।

जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त कुल 07 वाहनों को जप्त किया गया, जिनमें 03 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर शामिल हैं। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जप्त किए गए वाहनों में से 06 वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस लाइन खोखरा में रखा गया है, जबकि 01 ट्रैक्टर को पुलिस थाना बिर्रा में सुरक्षित रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।