कार्यक्रमग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़नवागढ़/ जांजगीर चांपा

नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम अमोदा में होली को लेकर शांति सद्भावना बैठक संपन्न

नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम अमोदा में होली को लेकर शांति सद्भावना बैठक संपन्न

नवागढ़ जांजगीर-चांपा(छत्तीसगढ़)।

नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अमोदा में सूर्यवंशी समाज के तत्वावधान में आगामी होली पर्व को शांति, सद्भावना और भाईचारे के साथ मनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भीम आर्मी नवागढ़ ब्लॉक प्रमुख सूरज शेखर ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की कि होली जैसे पावन पर्व पर किसी भी प्रकार का नशा-पान न करें तथा आपसी प्रेम, सम्मान और एकता के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि समाज की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और शांति एवं सद्भावना से मनाया गया पर्व ही वास्तविक खुशी देता है।

बैठक में मुख्य रूप से सूर्यवंशी समाज ग्राम अमोदा के अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, भीम आर्मी नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी प्रदीप चंद्राकर, समाज के वरिष्ठ सदस्य महावीर कमलाकर, बुदल करियारे, केंद्रीय प्रतिनिधि भागीरथी चंद्राकर, भानु प्रताप प्रधान, सतगंवा प्रतिनिधि राम कुमार कमलाकर, सुनील चंद्राकर, राकेश करियारे, लक्ष्मी करियारे, विजय चंद्राकर, दयमन चंद्राकर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि ग्राम अमोदा में होली पर्व को पूर्ण शांति, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7आपकी आवाज, आपका मंच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!