ग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़नवागढ़/ जांजगीर चांपा

नवागढ़ ब्लॉक में भीम आर्मी पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

नवागढ़ ब्लॉक में भीम आर्मी पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

नवागढ़। आज भीम आर्मी नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शेखर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवागढ़ ब्लॉक के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सौजन्य मुलाकात की गई। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शेखर एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवा चौरसिया की उपस्थिति में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाना नवागढ़, उप स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़, जनपद पंचायत कार्यालय नवागढ़ तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासन और समाज के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय है तथा आगे भी जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। अधिकारियों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से ब्लॉक सचिव कोमल खूंटे, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश टंडन, महेंद्र कुर्रे, कृष्ण कुमार गढ़वाल, पीतांबर सूर्यवंशी, दीपक कुर्रे एवं भरत ताम्रकार शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!