सूर्यवंशी समाज की प्रथम बिटिया बनी सूबेदार, गांव में हुआ भव्य स्वागत

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | विशेष समाचार
📍 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
✨ सूर्यवंशी समाज की प्रथम बिटिया बनी सूबेदार, गांव में हुआ भव्य स्वागत
सूर्यवंशी समाज के लिए गौरव का क्षण तब आया जब समाज की प्रतिभाशाली बिटिया इंजि. सुश्री रोशनी प्रधान ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सूबेदार पद हासिल कर इतिहास रच दिया। उनके इस उपलब्धि से पूरे समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, रोशनी प्रधान ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में चयन के बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र माना रायपुर में 12 माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण के पश्चात जब वे पहली बार अपने गृह ग्राम जगमहंत पहुंचीं, तो उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जांजगीर के कचहरी चौक में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद स्वागत रैली जांजगीर से होते हुए ग्राम जगमहंत पहुंची, जहां समाज के आराध्य पंच परमेश्वर बाबा सहस रामदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
ग्राम में प्रवेश के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर रोशनी प्रधान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एवं ग्रामीणजन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
इस अवसर पर उनके पिता श्री ईश्वर प्रधान (शिक्षक), माता श्रीमती ज्योति प्रधान, नाना श्री सखाराम बौद्ध, नानी श्रीमती नर्मदा सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही श्री राम रतन करियारे (कैनाल डिप्टी कलेक्टर), श्रीमती रीता करियारे (शिक्षिका), श्री चंद्रशेखर करियारे (प्राचार्य), सामाजिक कार्यकर्ता फिरत किरण, जनपद सदस्य हेमंत पैग्वार, युवा नेता शिवा चौरसिया, सुरेश रात्रि, भूपेंद्र कश्यप, वीरेंद्र भागीरथी चंद्राकर, संतराम बौद्ध, नवल किशोर ताम्रकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सूरज शेखर करियारे द्वारा किया गया।
👉 रोशनी प्रधान की इस उपलब्धि ने न केवल सूर्यवंशी समाज बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।




