कार्यक्रमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़दुनियादेश

भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जांजगीर-चांपा जिले में आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन जी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नैला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | विशेष समाचार

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जांजगीर-चांपा जिले में आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन जी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नैला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक पदाधिकारी, ग्रामीण अध्यक्ष एवं ग्राम स्तर के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। खास बात यह रही कि इस आयोजन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

भीम आर्मी साथियों ने एकजुट होकर जन्मदिवस मनाया और सामाजिक एकता, भाईचारे तथा संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालेश्वर खूंटे (प्रदेश महासचिव, भीम आर्मी छत्तीसगढ़), संतराम खरे (जिला सह प्रभारी), मंगलू खांडेकर (जिला अध्यक्ष), शिवा चौरसिया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), किशोर बंजारे (उपाध्यक्ष), नेशन कुर्रे (कोषाध्यक्ष), धीरेंद्र बौद्ध, दुर्गेश प्रधान, देवराज सूर्यवंशी (ब्लॉक प्रभारी पामगढ़), अमरनाथ बर्मन (ब्लॉक अध्यक्ष पामगढ़), राजेंद्र कुर्रे (ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह), नंदू बंजारे (ब्लॉक उपाध्यक्ष), हितेश कुमार (तहसील अध्यक्ष सारागांव), योगेश सूर्यवंशी (ब्लॉक सचिव नवागढ़), कोमल खूंटे सहित सूरज शेखर, विष्णु सांडे, भूपेंद्र कश्यप, वीरेंद्र एवं सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!