7 अप्रैल 2026 को जांजगीर-चांपा जिले में सामाजिक संगठन भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के विरोध में एक विशाल महारेैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन
धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के विरोध में भीम आर्मी का विशाल महारेैली एवं धरना-प्रदर्शन 7 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले में सामाजिक संगठन भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के विरोध में एक विशाल महारेैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला महासचिव राजू राय द्वारा सूचना पत्र जारी कर समस्त जिला, ब्लॉक, तहसील एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | विशेष समाचारजांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
7 अप्रैल 2026 को जांजगीर-चांपा जिले में सामाजिक संगठन भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के विरोध में एक विशाल महारेैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन 
धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के विरोध में भीम आर्मी का विशाल महारेैली एवं धरना-प्रदर्शन 7 अप्रैल को
जांजगीर-चांपा जिले में सामाजिक संगठन भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के विरोध में एक विशाल महारेैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला महासचिव राजू राय द्वारा सूचना पत्र जारी कर समस्त जिला, ब्लॉक, तहसील एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
समय: सुबह 10:00 बजे
स्थान: मोनोनाइट चर्च हॉकी ग्राउंड, भाटापारा, जांजगीर-चांपा
इस महारेैली में जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से किया जाएगा।
पैदल मार्च का मार्ग:
मोनोनाइट चर्च हॉकी ग्राउंड भाटापारा से प्रारंभ होकर कचहरी चौक होते हुए कलेक्टर मोड़ तक पैदल मार्च निकाला जाएगा, जहां धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि:
कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनमें—
प्रदेश अध्यक्ष मा. दिनेश आजाद
प्रदेश उपाध्यक्ष मा. रामस्वरूप महिलांग
प्रदेश उपाध्यक्ष मा. डॉ. खिलन प्रसाद साहू
प्रदेश महासचिव मा. कलेश्वर खुटे
सभी अतिथियों की उपस्थिति में सभा को संबोधित किया जाएगा और विधेयक के विरोध में आवाज बुलंद की जाएगी।
आयोजकों की अपील:
भीम आर्मी जिला इकाई ने सभी समाज के लोगों, खासकर युवा साथियों, माताओं-बहनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने दल-बल के साथ पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
यह आयोजन जिले में सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी संभावित है।
✍️ रिपोर्ट: सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

