क्राइमजांजगीर-चांपा/शक्ति

सक्ती जिले में शादी के सीजन के बीच अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैजैपुर क्षेत्र के मल्दा गांव में तड़के सुबह छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुल 240 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

खास रिपोर्ट: गजानंद सूर्यवंशी

जांजगीर-चांपा/सक्ती, छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में शादी के सीजन के बीच अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैजैपुर क्षेत्र के मल्दा गांव में तड़के सुबह छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुल 240 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सक्ती कलेक्टर के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल 2026 को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रात्रि गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर सुबह करीब 4 बजे वार्ड क्रमांक 5, मल्दा (थाना हसौद) में दबिश दी।

 

छापेमारी के दौरान बरामदगी:

दिलचंद खूंटे से 65 लीटर महुआ शराब (13 पन्नियों में)

गोविंद खूंटे से 55 लीटर शराब (भट्ठियों से)

दोनों से 600 किलो महुआ लहान (मौके पर नष्ट)

परदेसी भारद्वाज से 70 लीटर महुआ शराब

धर्मराज से 50 लीटर महुआ शराब

इस प्रकार कुल 240 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

आबकारी विभाग ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान सहित मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक भीम साहू, परसराम कहरा, कमलेश एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे शादी के सीजन में सक्रिय अवैध कारोबारियों पर सख्त संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!