छत्तीसगढ़नवागढ़/ जांजगीर चांपाशिक्षा समाचार

ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल नवागढ़ का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

नवागढ़ स्थित ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की तरह अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है

📰 सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | शिक्षा विशेष

📍 नवागढ़ से बड़ी खबर

ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल नवागढ़ का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

नवागढ़ स्थित ज्ञान मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की तरह अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं में दिव्या देवांगन ने 95.16% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा 12वीं में विशाल यादव ने 90% अंक प्राप्त कर टॉप किया।

👉 कक्षा 10वीं के अन्य प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

खिलेश – 89.83%, आदित्य मनहर – 87%, बृजेश – 86.33%, प्रिया – 84.66%, मुस्कान – 82%, प्रिंस – 81.5%, पीहू – 80%, आशीष कुर्रे – 80%, श्रेया – 76%, विमल कुमार – 77.5%, चांदनी – 75.5%, प्रीति – 73.66%, खुशी बंजारे – 71.5%।

कुल मिलाकर 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

👉 कक्षा 12वीं के प्रमुख परिणाम:

रागनी – 88.4%, लोकेश – 85%, कार्तिक – 84%, प्राची – 81.8%, आशुतोष – 80.8%, ज्योति – 79.8%, रागिनी – 79.8%, रोशनी – 76%, प्रियंका – 75%, भारती साहू – 73.2%, प्रियानी – 72.6%, ज्योति कश्यप – 72.4%, महिमा – 72%, नवीन – 70.8%, रितु – 70.6%, यामिनी – 70.2%, अंजली – 70%।

इस कक्षा में भी कुल 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

🎉 विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षक एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया गया और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय की शिक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती दामिनी देवी, अध्यक्ष श्री मोहन लाल कश्यप, संचालक श्री घनश्याम जलतारे एवं प्राचार्य श्रीमती मीना धीवर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं पालकों ने कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है और अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

ब्यूरो चीफ: हेमंत कपूर  की रिपोर्ट CG Panchayat News 24×7 – आपके गांव-शहर की हर खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!