कार्यक्रमग्राम पंचायत न्यूज़नवागढ़/ जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसपाल दरवेश का ग्राम अमोदा में भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा में कोरबा, सक्ती एवं रायगढ़ परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित सूर्यवंशी समाज अध्यक्ष जसपाल दरवेश के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों एवं समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जांजगीर-चांपा: सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसपाल दरवेश का ग्राम अमोदा में भव्य स्वागत

सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7 | अमोदा, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा में कोरबा, सक्ती एवं रायगढ़ परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित सूर्यवंशी समाज अध्यक्ष जसपाल दरवेश के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों एवं समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व सूर्यवंशी समाज अध्यक्ष संजय गढ़ेवाल, सामाजिक परिक्षेत्र जोन क्रमांक-3 के उपाध्यक्ष संजीव खरे, समाजसेवी नथ्थू खरसन, रामनारायण खोखरा, पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान सरपंच सुरेंद्र धनराज, जोन क्रमांक-1 के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह सहित कोरबा क्षेत्र से आए अनेक अतिथियों का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यवंशी समाज अमोदा के अध्यक्ष संतोष चंद्राकर एवं पूर्व केंद्रीय प्रतिनिधि भागीरथी चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन महावीर कमलाकर, रामाचंद्र चंद्राकर, सूदल करियारे, दयमन चंद्राकर, गोविंद चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, भानु प्रधान, राकेश करियारे, रामकुमार कमलाकर, सरोज करियारे, लक्ष्मी करियारे, सुनील चंद्राकर, विजय चंद्राकर, रामभरोस चंद्राकर, बद्री विशाल करियारे, धनेश्वर कमलाकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम अमोदा के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसपाल दरवेश एवं पूर्व अध्यक्ष संजय गढ़ेवाल के साथ सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्राम अमोदा के सूर्यवंशी समाज की विभिन्न समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया तथा समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विशेष पहल करने का आग्रह किया।

सूरज शेखर करियारे ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

फोटो कैप्शन: ग्राम अमोदा में सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसपाल दरवेश का समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!