सक्ती में दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत; दो आरोपी फरार
सक्ती। जिले के सक्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय युवती पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7

मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।
परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस जुटी जांच में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
अभी तक नहीं हुआ कोई खुलासा
फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7
“सच और पंचायत की आवाज”
रिपोर्ट: विजय खूंटे| सक्ती