ग्राम पंचायत न्यूज़जिला शक्ति

गांव नावापारा में पानी का संकट: जल जिवन मिशन फैल

भीसड़ गर्मी में ग्रामीण पानी को तरसे, पंचायती व्यवस्था पर उठ रहे है सवाल

गांव नावापारा में पानी का संकट: जल जिवन मिशन फैल

मालखरौदा/सक्ति 20 अप्रैल 2026: बढ़ती गर्मी और भूजल स्तर में तेज गिरावट के कारण सक्ती के कई गांव नावापारा में पानी का भीषण संकट गहराता जा रहा है।

जल जीवन मिशन के बावजूद सैकड़ों घरों में नल से नियमित पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की जिंदगी बेहाल हो गई है।

गांव नवापारा के निवासी बताते हैं कि बोरवेल खराब और पाइप खराब होने के वजह से पानी नही पहुंच पा रहा हैं और कही का हैंडपंप भी नही जिससे पानी मिल सकें

महिलाएं सुबह 4 बजे से ही पानी लाने के लिए 2-3 किलोमीटर दूर कूरदी तालाब तक पैदल चलती हैं। कई परिवारों में “पानी की पत्नी” जैसी स्थिति बन गई है, जहां अतिरिक्त सदस्य सिर्फ पानी ढोने के लिए घर में रखे जाते हैं।

वॉर्ड पंच लेखराज दिव्या ने कहा कि सरकार से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी टंकी का काम पूर्ण नही हो रहा कई जगह से पाईप फूटा टूटा है संबाधित आधिकारी केवल खाना पूर्ति का काम कर रहे हैं।

 

स्थानीय पंचायत सरपंच लक्ष्मी भारद्वाज ने स्वीकार किया कि पाइपलाइन में लीकेज और बिजली की समस्या के कारण पानी की सप्लाई अनियमित हो गई है। जिसके वजह से ग्रामीणों को पानी की भरी किल्लत हो रहा है।

 

ग्रामीण अब प्रशासन से तत्काल पानी की व्यवस्था, पाइपलाइन सुधार और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

 

यादि इस भीसड़ गर्मी में पानी की समस्या ऐसा बना रहा तो बहुत जल्द ग्रामीण जिला कार्यालय के ओर अपने मांगो के साथ अग्रसर होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!