बस्तर मुन्ने कार्यक्रम हेतु गांव-गांव में सर्वे कार्य जारी
विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में व्यापक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस पहल का मकसद शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

📰 सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | विशेष समाचार
बस्तर मुन्ने कार्यक्रम हेतु गांव-गांव में सर्वे कार्य जारी
📍 कोंडागांव, 22 अप्रैल 2026 
विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में व्यापक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस पहल का मकसद शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनसीएईआर (नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च) सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर व्यक्तिमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। “बस्तर मुन्ने” का गोंडी भाषा में अर्थ “अग्रणी बस्तर” होता है, जो इस अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
👉 इस अभियान के तहत “नियद नेल्लानार” योजना अंतर्गत चिन्हित 31 जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को जोड़ने के लिए विशेष संतृप्तता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
👉 ग्राम पंचायत, क्लस्टर एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाएगा।
📅 सर्वेक्षण अवधि:
विकासखण्ड केशकाल में 21 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे कार्य जारी है।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर संभावित लाभार्थियों का चिन्हांकन कर रहे हैं, ताकि उन्हें त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ मिल सके।
🔷 प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।
✍️ रिपोर्ट: सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7