ग्राम अमोदा में अंबेडकर जयंती पर विशेष पहल: विद्यालयों में प्रतिमा भेंट कर दिया गया निमंत्रण
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम अमोदा में विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर सर्व समाज द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को ग्राम अमोदा के प्रबुद्ध नागरिकों ने विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर आमंत्रण पत्र के साथ-साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चित्र सप्रेम भेंट कर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

इस दौरान शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय अमोदा में प्रधान पाठक आशा गोपाल एवं शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार राठौर, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान पाठक अनिल कुमार पाण्डेय, शिक्षक उमाशंकर सूर्यवंशी, लीलाधर साहू एवं शिक्षिका श्रीमती कानन श्रीवास्तव, तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोदा में प्राचार्य अशोक जटवार सहित व्याख्यातागण—अशोक देवांगन, रंजीत कश्यप, चंद्रपाल राठौर, श्यामलाल यादव, शांतनु सूर्यवंशी, राजेंद्र राजपूत, लोकपाल साहू, प्रदीप शर्मा, श्रीमती मुग्धा पाटकर, सतीश साहू एवं मनसा कौशिक—की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के संरक्षक सूरज शेखर करियारे द्वारा सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को आमंत्रण पत्र एवं प्रतिमा भेंट कर जयंती समारोह में सहभागिता का आग्रह किया गया।
निमंत्रण देने पहुंचे ग्राम अमोदा के प्रबुद्धजनों में सूर्यवंशी समाज अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राकेश करियारे, सचिव रामकुमार कमलाकर एवं विजय चंद्राकर, सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कुशल देवांगन सहित भागीरथी चंद्राकर, भानु प्रताप प्रधान, तेरस चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक बुदल करियारे, मयाराम करियारे, गोविंद चंद्राकर तथा युवा साथियों में रामचरण चंद्राकर, रामभरोस चंद्राकर, यशवंत प्रधान, दीपक सूर्यवंशी, संतोष कमलाकर, राजू प्रधान एवं रामलाल करियारे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोदा के प्राचार्य अशोक जटवार ने कहा कि समाज के ऐसे सकारात्मक प्रयास शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं और विद्यालय परिवार हमेशा अच्छे कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
वहीं कार्यक्रम के संरक्षक सूरज शेखर करियारे ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और सभी का आभार व्यक्त किया।
ग्राम अमोदा में इस पहल को सामाजिक एकता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।