शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोदा में साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न और कार्यकर्म में कैनाल डिप्टी कलेक्टर श्री रामरतन करियारे की गरिमामयी उपस्थिति
अमोदा। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित छात्राओं को शासन की योजना के तहत साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैनाल डिप्टी कलेक्टर श्री रामरतन करियारे की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे रोपे तथा विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमोदा के सरपंच विवेक सिंह, उपसरपंच सीताराम यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, उपाध्यक्ष गोविंद खरसन सहित पुष्पेंद्र सिंह, हरिराम यादव, गोपी एवं नीलकंठ उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रमुख प्राचार्य अशोक जटवार ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कैनाल डिप्टी कलेक्टर रामरतन करियारे ने शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैनाल डिप्टी कलेक्टर श्री रामरतन करियारे ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, मेहनत और सकारात्मक सोच भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही।
उन्होंने छात्राओं को शासन द्वारा प्रदान की जा रही साइकिल का उपयोग नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने और अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से व्याख्याता श्यामलाल यादव, चंद्रपाल राठौर, चांदनी सिंह, रंजीत कुमार कश्यप, सतीश साहू, प्रदीप नारायण शर्मा, अशोक देवांगन, विज्ञान सहायक शांतनु सूर्यवंशी, कैतुकमणी सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, बालिका प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 — सच और पंचायत की आवाज