*ग्राम पंचायत कपिस्दा के लिए मनरेगा विभाग से पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य का शुभारंभ, लगभग 11 लाख की स्वीकृति*

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 |
*ग्राम पंचायत कपिस्दा के लिए मनरेगा विभाग से पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य का शुभारंभ, लगभग 11 लाख की स्वीकृति*

जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत कपिस्दा में आज शासकीय उचित मूल्य दुकान उपकेंद्र के लिए चावल गोदाम/खाद्यान्न भंडारण (PDS गोदाम) के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत की राशि से स्वीकृत हुआ है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 11 लाख रुपये है।

निर्माण कार्य का शुभारंभ सरपंच विष्णु कुमारी बालेश्वर चंद्रा, उपसरपंच पवन कुमार पटेल, समस्त पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सहकुशल पूजा-पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों के बीच मिठाई वितरण कर हर्षोल्लास के साथ कार्यारंभ किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पीडीएस गोदाम के निर्माण से ग्राम पंचायत कपिस्दा के नागरिकों को खाद्यान्न भंडारण की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। साथ ही, चावल एवं अन्य खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण से वितरण में होने वाली समस्याओं में भी कमी आएगी।
ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा।
— सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7




