भीम आर्मी भारत एकता मिशन की आवश्यक बैठक 06 मार्च को

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
भीम आर्मी भारत एकता मिशन की आवश्यक बैठक 06 मार्च को
जांजगीर-चांपा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) की एक महत्वपूर्ण बैठक 06 मार्च 2026, शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला अध्यक्ष मंगूलाल खाण्डेकर द्वारा आवश्यक बैठक सूचना जारी की गई है।
जारी पत्र के अनुसार बैठक में जिला कमेटी, ब्लॉक कमेटी एवं तहसील कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर रणनीति तैयार करना है।
बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी—
संगठन की मजबूती एवं विस्तार।
28 फरवरी 2026 की बैठक के पालन हेतु समीक्षा।
सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा।
राजनीतिक एवं संगठन की विचारधारात्मक भूमिकाओं पर चर्चा।
आगामी कार्यक्रमों की तैयारी एवं कार्ययोजना।
बैठक का आयोजन 06 मार्च 2026 को प्रातः 11:30 बजे मेजर भाटा, पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष मंगूलाल खाण्डेकर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी और संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।
रिपोर्ट – सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7




