कपिस्दा /बम्हीनीडीह/जांजगीर - चांपा छत्तीसगढ़घटना

नहाने के दौरान युवक की तालाब में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

जिले के बम्हीनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कपिस्दा के अमरियापारा निवासी लगभग 26 वर्षीय युवक करन यादव (पिता: रामगुलाल यादव) की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | विशेष समाचार

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

दिनाक:30/03/2026 दोपहर में

नहाने के दौरान युवक की तालाब में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

जिले के बम्हीनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कपिस्दा के अमरियापारा निवासी लगभग 26 वर्षीय युवक करन यादव (पिता: रामगुलाल यादव) की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करण यादव नहाने के लिए गांव के डबरीपारा स्थित तालाब नहाने गया हुआ था। इसी दौरान वह पचरी के पास गहरे पानी में फिसलकर गिर गया और डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

खोजबीन के दौरान तालाब के किनारे उसकी गाड़ी और कपड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब में खोजबीन की, जहां कुछ समय बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

तत्काल उसे बम्हीनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपस्थित डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

✦ प्रशासन से अपील: ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!