जिले में निर्माण कार्यों में लाई जाएगी तेजी, कलेक्टर हर 15 दिन में करेंगे समीक्षा जिसमें बंसुला से कपिस्दा तक सड़क निर्माण कार्य भी शामिल है
जिले में चल रहे सड़क, पुल और पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी प्रमुख निर्माण कार्यों की प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जा सके।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं। इनमें ग्राम औराईकला स्थित नाला पर नक्टा पुल निर्माण कार्य, पचेड़ा से कनई सड़क निर्माण, पकरिया से रिवापार तक पक्की सड़क निर्माण, बछौद पहुंच मार्ग (चंदनिया तक), चंदनिया से ढोरला मार्ग, बलौदा लाईनपारा से ढोरला मार्ग, धाराशिव से रोगदा मार्ग तथा मुड़पार (ब) से मुरली गांव तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा ग्राम बेलटूकरी से खैजा नहर पार तक सड़क निर्माण कार्य तथा नेवराबंद से बारगांव मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सड़क एवं भवन निर्माण में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने, निर्माण स्थलों का सतत निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा कार्यों की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के ईई ने जानकारी दी कि कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं मजबूतीकरण कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। इनमें पीथमपुर ग्रामीण मार्ग मजबूतीकरण कार्य, बीटीआई चौक से खोखसा आरओबी रोड, अकलतरा से जर्वे (खोड़ फाटक) मार्ग, अर्जुनी से करूमहु मार्ग, बनारी पहुंच मार्ग, बोड़सरा-सिवनी मार्ग, जांजगीर बाईपास मार्ग, जांजगीर-केरा-शिवरीनारायण मार्ग, एनएच-49 से अर्जुनी पहुंच मार्ग तथा तरौद-तागा-धाराशिव मुख्य जिला मार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त कलेक्टोरेट रोड अप्रोच रोड एवं सिविल कोर्ट जांजगीर अप्रोच रोड के नवीनीकरण कार्य भी प्रस्तावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि जोगी-मुरली मार्ग पर कंजी नाला पुल निर्माण कार्य तथा बंसुला से कपिस्दा तक सड़क निर्माण कार्य प्रक्रिया में है।
जिले में लगातार हो रहे इन विकास कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ-साथ लोगों को भविष्य में काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।