श्रीमती निवेदिता पाल ने संभाला प्रभारी पुलिस अधीक्षक का पद
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को श्रीमती निवेदिता पाल, सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ ने जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था एवं ड्यूटी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की तथा दिशा-निर्देश दिए।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | विशेष समाचार📍 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
📅 दिनांक: 06 अप्रैल 2026
श्रीमती निवेदिता पाल ने संभाला प्रभारी पुलिस अधीक्षक का पद
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को श्रीमती निवेदिता पाल, सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ ने जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था एवं ड्यूटी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की तथा दिशा-निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित 48वें IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु हैदराबाद गए हुए हैं। उनके प्रशिक्षण अवधि के दौरान श्रीमती निवेदिता पाल को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण किया कार्यभार
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे तथा थाना प्रभारी जांजगीर जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान श्रीमती निवेदिता पाल ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और टीम भावना के साथ बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
👉 सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 आपके लिए लाता रहेगा ऐसी ही ताजा और विश्वसनीय खबरें।



