छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़

गणेश गुजराल बने अपीली, वित्त समिति के अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के 25 निर्वाचित सदस्यों के ऑफिस बेयरर्स का चुनाव 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस धुलिया के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा संपन्न कराया गया। यह चुनाव उच्च न्यायालय परिसर बिलासपुर स्थित राज्य विधिक परिषद कार्यालय में आयोजित हुआ।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

इस चुनाव में अधिवक्ता गणेश गुजराल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल की फाइनेंस कमेटी तथा अपीली समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें परीक्षण समिति, विधिक सहायता समिति, प्रिविलेज समिति एवं समन्वय समिति का सदस्य भी बनाया गया है।

इस उपलब्धि पर अधिवक्ता गणेश गुजराल ने प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के डेथ क्लेम बढ़ाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, मेडिकल क्लेम बढ़ाने तथा अधिवक्ताओं के हित में ठोस कदम उठाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सजग रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। गणेश गुजराल को यह जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 गजानंद सुर्यवंशी की खास रिपोर्ट जांजगीर चंपा /शक्ति छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!