ग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़नवागढ़/ जांजगीर चांपा

जिला जांजगीर-चांपा के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गौद स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौद में सत्र 2025–26 की स्थानीय एवं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

📰 सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | शिक्षा जगत की खबर

📍 रिपोर्ट: नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

जिला जांजगीर-चांपा के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गौद स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौद में सत्र 2025–26 की स्थानीय एवं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

🔹 कक्षा 11वीं स्थानीय परीक्षा परिणाम:

माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशानुसार 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित किया गया।

👉 कक्षा 11वीं (विज्ञान) की छात्रा अदिति करियारे ने 85.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

👉 श्वेता केवट ने 83% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

👉 कक्षा 11वीं (कला) की लक्ष्मीन केवट ने 80.6% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।

🔹 कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम:

माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा 2025–26 में विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 88% रहा।

🎓 कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) टॉपर्स:

👉 रामकिशन बरेठ – 81.6% (प्रथम स्थान)

👉 गायत्री साहू – 79% (द्वितीय स्थान)

👉 पायल सूर्यवंशी – 77.6% (तृतीय स्थान)

📢 परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्राचार्य आर. के. बरेठ द्वारा की गई। इस अवसर पर व्याख्याता ए. के. भार्गव, सूरज शेखर करियारे, त्रिभुवन तरुण, भूपेंद्र कश्यप, शिक्षक विद्यासागर प्रधान, अजय कश्यप, प्रियंका प्रधान सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

👏 इस मौके पर व्याख्याता सूरज शेखर करियारे ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

🏫 विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया।

📺 CG Panchayat News 24/7

“आपके गांव की हर खबर”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!