ग्राम पंचायत न्यूज़बम्हीनीडीह/जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन जप्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोकथाम के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22 मई 2026 को प्रातःकाल खनिज अमला जांजगीर द्वारा केवा (नवापारा) एवं पिपर्दा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान केवा-पिपर्दा मध्य स्थित हसदेव नदी में अवैध रूप से रेत खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को पकड़ा गया। खनिज विभाग की टीम ने उक्त मशीन को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना बम्हनीडीह में रखा है।

कार्रवाई के दौरान एक अन्य जेसीबी मशीन भी अवैध रेत उत्खनन गतिविधि में संलिप्त पाई गई, जिसे जांच के समय पिपर्दा निवासी बिरजू पटेल द्वारा मौके से भगा ले जाने की जानकारी सामने आई। मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई हेतु थाना बम्हनीडीह में आवेदन एवं शिकायत दर्ज कराई गई है।

खनिज विभाग ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन से संबंधित दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!