ग्राम पंचायत न्यूज़टॉप न्यूज़दुनियादेशपंचायतीराज न्यूज

अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के गठन एवं “लाईफ वर्सिटी” को मुखपत्र बनाए जाने की दी जानकारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के ओएसडी चन्द्रवेश सिंह सिसोदिया से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के गठन तथा “लाईफ वर्सिटी” को परिषद् का मुखपत्र बनाए जाने की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के गठन एवं “लाईफ वर्सिटी” को मुखपत्र बनाए जाने की दी जानकारी

📍 सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 | विशेष समाचार

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के ओएसडी चन्द्रवेश सिंह सिसोदिया से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के गठन तथा “लाईफ वर्सिटी” को परिषद् का मुखपत्र बनाए जाने की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
मुलाकात के दौरान पंचायत व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा परिषद् की भावी योजनाओं को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता एवं पंचायत स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा के दौरान श्री सिसोदिया ने आश्वासन दिया कि मंत्री जी के प्रवास से लौटने के पश्चात शीघ्र ही मुलाकात कराई जाएगी, जिससे संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जा सके।
इस पहल को पंचायत व्यवस्था को नई दिशा देने एवं समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!