छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर न्यूज़टॉप न्यूज़पंचायतीराज न्यूज

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की योजनाएं अब “लाईफ वर्सिटी” के माध्यम से पंचायतों तक पहुँचेंगी

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के OSD श्री शलभ साहू से सौजन्य मुलाकात कर अखिल भारतीय पंचायत परिषद् की गतिविधियों एवं छत्तीसगढ़ इकाई के गठन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

📰 सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

📍 रायपुर, छत्तीसगढ़

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की योजनाएं अब “लाईफ वर्सिटी” के माध्यम से पंचायतों तक पहुँचेंगी

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के OSD श्री शलभ साहू से सौजन्य मुलाकात कर अखिल भारतीय पंचायत परिषद् की गतिविधियों एवं छत्तीसगढ़ इकाई के गठन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

मुलाकात के दौरान पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने, शासन की योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने पर विशेष चर्चा हुई।

इस अवसर पर श्री शलभ साहू ने “लाईफ वर्सिटी” पत्रिका को CGAIPP का मुखपत्र बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण अभियानों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी यदि पंचायत स्तर तक व्यवस्थित रूप से पहुँचती है, तो इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं सहभागिता दोनों बढ़ेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। “लाईफ वर्सिटी” के माध्यम से इन विषयों पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण नागरिकों तक उपयोगी जानकारी पहुँचाना निश्चित रूप से समाजहित में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस दौरान उन्होंने पत्रिका के संपादक डॉ. नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं सलाहकार संपादक डॉ. उदय भान सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह मंच शासन की योजनाओं और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के अंत में पंचायतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!