ग्राम पंचायत न्यूज़छत्तीसगढ़जिला शक्तिशिक्षा समाचार

ग्राम सकर्री की बेटी तानिया गबेल ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, 10वीं बोर्ड में 90.33% अंक प्राप्त कर हुई सम्मानित

सक्ती जिले के ग्राम सकर्री की होनहार छात्रा कु. तानिया गबेल ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तानिया की इस शानदार सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

कु. तानिया गबेल, पिता श्री दिनेश गबेल एवं माता श्रीमती शोभा गबेल की सुपुत्री हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। तानिया की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

तानिया की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दिनांक 15 मई 2026 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के अधिकारियों ने तानिया की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से श्री अमृत विकास तोपनो जी, कलेक्टर सक्ती, श्री वासु जैन जी, जिला पंचायत CEO, श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जी, पुलिस अधीक्षक सक्ती तथा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महोदया जी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने तानिया को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां आज शिक्षा के माध्यम से नए आयाम स्थापित कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थी आगे बढ़ते हैं।

इस अवसर पर तानिया गबेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय का सही उपयोग और परिवार का सहयोग उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। तानिया ने आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करने की बात कही।

ग्राम सकर्री सहित आसपास के क्षेत्र में तानिया की सफलता को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तानिया की उपलब्धि गांव की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 परिवार की ओर से कु. तानिया गबेल को शानदार सफलता एवं सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!