अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन जब्त, नवापारा खदान का पहुंच मार्ग भी किया गया बाधित
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 4 जून 2026 को खनिज अमला जांजगीर द्वारा प्रातःकाल केवा (नवापारा) एवं हाथनेवरा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन जब्त, नवापारा खदान का पहुंच मार्ग भी किया गया बाधित
सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7 | जांजगीर-चांपा
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 4 जून 2026 को खनिज अमला जांजगीर द्वारा प्रातःकाल केवा (नवापारा) एवं हाथनेवरा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में 5 हाईवा एवं 6 ट्रैक्टर शामिल हैं, जो बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन करते पाए गए।
खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत जब्त वाहनों में से 9 वाहनों को पुलिस लाइन खोखरा तथा 2 ट्रैक्टरों को थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा शाम के समय खनिज अमले ने पुनः नवापारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवापारा रेत खदान के पहुंच मार्ग को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर बाधित कर दिया गया, ताकि अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
खनिज विभाग के अनुसार दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।