अमोदा में विशेष ग्राम सभा संपन्न, अवैध अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित
नवागढ़/जांजगीर-चांपा, 24 जून 2026। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदा में बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची, गांव की गलियों में अवैध अतिक्रमण, नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति की समस्या, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन की जर्जर स्थिति तथा राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पटवारी की नियमित उपस्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7

बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे ने ग्राम पंचायत के सरपंच विवेक सिंह एवं नवनियुक्त सचिव पुष्पेंद्र सिंह को ग्रामीणों की ओर से लिखित स्मरण पत्र सौंपा। स्मरण पत्र में गांव की गलियों में बढ़ते अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई थी। पंचायत ने ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए गांव की गलियों में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
ग्राम सभा में पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची से संबंधित हितग्राहियों को सचिव पुष्पेंद्र सिंह द्वारा आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे ने पंचायत पदाधिकारियों से आग्रह किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी दबाव, भेदभाव या लालच के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से सरपंच विवेक सिंह, सचिव पुष्पेंद्र सिंह, सूर्यवंशी समाज अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, पंच प्रदीप चंद्राकर, पंच भोक सिंह, पंच प्रतिनिधि राजू यादव, भानु प्रताप प्रधान, पंच नोनी बाई, पंच कविता प्रधान, भागीरथी चंद्राकर, रमभरोष चंद्राकर, मोहर्रम अली, पंच असलम अली, पंच प्रतिनिधि राकेश देवांगन, पंच सुंदर धीवर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7